
1. Musixmatch
हमारा सबसे पहला ऐप है Musixmatch, जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके पहले इस्तेमाल से ही आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिजल्ट मिलता है। यह काफी बढ़ा स्टोर है जहां लगभग किसी भी गाने के लिरिक्स आपको आसानी से मिल जाते हैं, और साथ ही यह लिरिक्स आप गाना प्ले करने के साथ चलते हैं। यह काफी जाना-माना ऐप है क्योंकि इसे एंड्रॉयड पर चलने के लिए रूट एक्सेस की जरूरत नहीं होती है।

2. MusicMax Lyrics Participant
गानों के साथ लिरिक्स चलाने के लिए यह ऐप दूसरी सबसे अच्छी पसंद माना जाता है। यह ऐप आपके द्वारा चलाए गए गाने का पता लगाता है और उस गाने के लिरिक्स को डेटाबेस से ढूंढ कर निकालता है। इस ऐप पर लगभग हर नए गाने के लिरिक्स जल्द ही अपडेट किए जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप बिल्कुल फ्री है। आपको बस इसे डाउनलोड करके इस्तेमाल करना होता है।

3. Lyrics Mania
Lyrics Mania ऐप को यूजर्स द्वारा कमाल की रेटिंग दी गई है। काफी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और इसे पसंद करते हैं। इस ऐप को यूट्यूब के साथ-साथ Spotify ऐप से भी जोड़ा गया है। लोग इस ऐप का इस्तेमाल लगभग हर गाने के लिरिक्स को खोजने के लिए करते हैं। यहां तक कि ऐप में सिर्फ गाना प्ले भी किया जा सकता है। जो लोग लिरिक्स ऐप्स की तलाश में हैं तो उन्हें इस ऐप को इस्तेमाल करके जरूर देखना चाहिए।

4. AirLyrics
यह ऐप एंंड्रायड पर मौजूदा म्यूजिक प्लेयर के लिए सबसे बेस्ट ऐड-ऑन ऐप है, जहां आपको गानों को साथ उसके लिरिक्स ढूंढने में भी काफी मदद मिलती है। यह ऐप बाकी ऐप्स से इसलिए अलग है क्योंकि इस ऐप में लिरिक्स को ट्रांसलेट भी किया जा सकता है और इसी के साथ यूजर्स अलग-अलग भाषा के गाने को भी आसानी से सिख सकते हैं।
आखिरकार इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप मैथर्ड जान चुके होंगे जिसके माध्यम से आप एंड्रायड में गानों के साथ लिरिक्स भी आराम से चला सकते हैं और सबसे खास बात यह है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी तरह के रूट एक्सेस की जरूरत नहीं पड़ती है।